लेखपाल संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, अतिरिक्त बस्ते जमा कर जताया विरोध
शिकोहाबाद तहसील में बैठक के बाद लेखपालों ने की नारेबाजी, मांगों को लेकर आंदोलन जारी

लेखपाल संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, अतिरिक्त बस्ते जमा कर जताया विरोध
शिकोहाबाद तहसील में बैठक के बाद लेखपालों ने की नारेबाजी, मांगों को लेकर आंदोलन जारी
शिकोहाबाद। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर बुधवार को शिकोहाबाद तहसील में लेखपाल संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बैठक कर अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। तहसील सभागार में हुई बैठक के दौरान लेखपालों ने जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई।
बैठक के बाद लेखपाल संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी शिकोहाबाद को ज्ञापन सौंपा। लेखपालों ने आंदोलन के क्रम में उन्हें सौंपे गए अतिरिक्त कार्यभार से संबंधित बस्ते भी जमा कर दिए।
लेखपाल संघ का कहना है कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संगठन स्तर पर आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी के तहत अतिरिक्त कार्यभार का विरोध करते हुए संबंधित बस्ते जमा किए गए हैं। लेखपालों ने प्रशासन के समक्ष अपनी मांगों को प्रमुखता से रखा और उनके समाधान की मांग की।
तहसील परिसर में हुई इस कार्रवाई के दौरान लेखपाल संघ के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।




