क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

टूंडला पुलिस ने अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

चूल्हावली जाने वाले रास्ते पर मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

टूंडला पुलिस ने अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

चूल्हावली जाने वाले रास्ते पर मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

खबर

फिरोजाबाद। थाना टूंडला पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 08 अगस्त 2026 की रात करीब 8:42 बजे थाना टूंडला पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेलवे रेस्ट कैंप के पास ग्राम चूल्हावली जाने वाले रास्ते से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान देवतानाथ पुत्र भीखमनाथ, निवासी ग्राम पसैया, थाना अछल्दा, जनपद औरैया के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया।

बरामदगी के आधार पर थाना टूंडला में मु0अ0सं0 375/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह, उपनिरीक्षक शिवभान सिंह राजावत, उपनिरीक्षक पिन्टू कुमार और कांस्टेबल 1257 सन्दीप कुमार शामिल रहे।

PCT News Digital

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!