Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

टूंडला पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

श्री जी ज्वैलर्स में हुई नकबजनी का पुलिस ने किया खुलासा, चोरी का सामान और तमंचा बरामद

PCT News | फिरोजाबाद

दिनांक: 08 सितंबर 2026

 

टूंडला पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

श्री जी ज्वैलर्स में हुई नकबजनी का पुलिस ने किया खुलासा, चोरी का सामान और तमंचा बरामद

 

फिरोजाबाद। थाना टूंडला पुलिस ने 3 जुलाई 2026 को कस्बा टूंडला स्थित श्री जी ज्वैलर्स की दुकान में हुई नकबजनी की घटना का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल तीन आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौदागर शेख पुत्र फैजुल शेख, गंगा उर्फ गौरव पुत्र रामपूत और अजीत कुमार पुत्र भीष्मपाल के रूप में हुई है।

पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा

 

पुलिस के अनुसार, नकबजनी के मामले में थाना टूंडला में मुकदमा अपराध संख्या 318/2026 धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पुराने बाईपास स्थित गेल गैस प्लांट से पहले खाली पड़े प्लॉट में मौजूद हैं और चोरी का सामान बेचने तथा किसी नई घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।

 

सूचना पर थाना टूंडला पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि आत्मसमर्पण के लिए कहने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से दो फायर किए। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सौदागर शेख के पैर में गोली लगी। वहीं गंगा उर्फ गौरव और अजीत कुमार ने आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

घायल आरोपी को जिला अस्पताल में कराया भर्ती

 

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए आरोपी सौदागर शेख को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, सौदागर शेख पश्चिम बंगाल के मालदा का रहने वाला है और वर्तमान में गाजियाबाद में रह रहा था।

तमंचा, कारतूस और चांदी का सामान बरामद

 

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा सफेद धातु/चांदी के आभूषण और अन्य सामान भी बरामद हुआ है।

 

बरामद सामान में बिछुए, पायल, पांच मंगलसूत्र, सात हाथ के ब्रेसलेट, दो हाथ के कंगन, लक्ष्मी-गणेश की एक-एक मूर्ति, एक शुभ-लाभ, एक स्वास्तिक, दो सिक्के, दो अंगूठियां, दो कुबेर यंत्र पत्ती, तीन दीये, चार जोड़ी कानों के टोकस और चार कांच के मोती की मालाएं शामिल हैं।

 

इसके अलावा दो ऑक्सीजन सिलेंडर, पांच लीटर क्षमता का लाल रंग का गैस सिलेंडर, इलेक्ट्रिक तराजू, लोहे का सब्बल, लोहे की छेनी, पेचकस और 10 हजार रुपये नकद भी बरामद किए जाने की बात पुलिस ने कही है।

 

गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी बताया

 

पुलिस ने बताया कि आरोपी सौदागर शेख के खिलाफ उत्तर प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं गंगा उर्फ गौरव के खिलाफ थाना बागवाला एटा और थाना टूंडला में मामले दर्ज बताए गए हैं।

 

आरोपी अजीत कुमार के खिलाफ थाना टूंडला में नकबजनी और आर्म्स एक्ट से संबंधित मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

 

गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में थाना टूंडला प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक अंकित कुमार, उपनिरीक्षक हर्षित कुमार, उपनिरीक्षक प्रशान्त कुमार, उपनिरीक्षक विजय कुमार समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

PCT News | फिरोजाबाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!