Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
E-Paperhttps://pctnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifयूपीराज्यलोकल न्यूज़

जिला कारागार का डीएम, जनपद न्यायाधीश और एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण

बंदियों से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं, विधिक पैरवी और जेल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिला कारागार का डीएम, जनपद न्यायाधीश और एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण

बंदियों से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं, विधिक पैरवी और जेल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, जनपद न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव योगेश शिवा के साथ मंगलवार को जिला कारागार, फिरोजाबाद का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जिला कारागार परिसर और बैरकों का बारीकी से जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई तथा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली गई।

अधिकारियों ने कारागार में निरुद्ध बंदियों से सीधे बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान बंदियों के विधिक मामलों और उनकी पैरवी से संबंधित जानकारी भी ली गई। अधिकारियों ने बंदियों से जेल में मिलने वाली भोजन, दैनिक आवश्यकताओं तथा अन्य सुविधाओं के बारे में भी पूछताछ की।

बंदियों ने अधिकारियों को बताया कि जेल प्रशासन की ओर से उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं है। विशेष रूप से भोजन और अन्य दैनिक व्यवस्थाएं निर्धारित तरीके से उपलब्ध कराए जाने की बात बंदियों ने कही।

निरीक्षण के दौरान जेल परिसर और बैरकों में साफ-सफाई की व्यवस्था भी देखी गई, जो अधिकारियों के अनुसार संतोषजनक पाई गई।

निरीक्षण के अंत में अधिकारियों ने जेल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही कारागार परिसर में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

Pink City Times | PCT News Digital

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!