आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, DFO विकास नायक और चालक की मौत
नगला खंगर क्षेत्र में डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंची स्कॉर्पियो की XUV से टक्कर, तीन अन्य लोग घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, DFO विकास नायक और चालक की मौत
नगला खंगर क्षेत्र में डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंची स्कॉर्पियो की XUV से टक्कर, तीन अन्य लोग घायल
फिरोजाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को नगला खंगर थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में इटावा में तैनात जिला वन अधिकारी (DFO) विकास नायक और उनके वाहन चालक की मौत हो गई। हादसे में दूसरी गाड़ी में सवार तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका उपचार कराया जा रहा है।
हादसा एक्सप्रेसवे के करीब 68.800 किलोमीटर प्वाइंट पर हुआ। जानकारी के अनुसार, DFO विकास नायक स्कॉर्पियो में सवार थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए एक्सप्रेसवे की दूसरी लेन में पहुंच गया, जहां सामने से आ रही XUV से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर में स्कॉर्पियो सवार DFO विकास नायक और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी में स्कॉर्पियो चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
वहीं, XUV में सवार तीन लोग भी हादसे में घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य किया। पुलिस ने हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Pink City Times | PCT News Digital




