फिरोजाबाद: 20 पौआ अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, नगला सिंघी पुलिस की कार्रवाई
चेकिंग अभियान के दौरान झाड़ियों के पास से दबोचा गया आरोपी, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

फिरोजाबाद: 20 पौआ अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, नगला सिंघी पुलिस की कार्रवाई
चेकिंग अभियान के दौरान झाड़ियों के पास से दबोचा गया आरोपी, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
फिरोजाबाद। जनपद में अपराध और अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नगला सिंघी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 20 पौआ अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में रविवार को थाना नगला सिंघी पुलिस टीम धीरपुरा से टीकरी जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिया के पास झाड़ियों के निकट संदिग्ध अवस्था में खड़े एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 पौआ (विंडीज मार्का) अवैध देशी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्णा पुत्र हरीसिंह, निवासी ग्राम बाघई, थाना टूण्डला, जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 66/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई को थाना नगला सिंघी की पुलिस टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।




