Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, थाना उत्तर पुलिस की कार्रवाई

मुखबिर की सूचना पर जलेसर रोड स्थित उपवन गौशाला के पास से दबोचा गया आरोपी, 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद

फिरोजाबाद: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, थाना उत्तर पुलिस की कार्रवाई

मुखबिर की सूचना पर जलेसर रोड स्थित उपवन गौशाला के पास से दबोचा गया आरोपी, 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद

 

फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उत्तर पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना उत्तर पुलिस संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने जलेसर रोड स्थित उपवन गौशाला से लगभग 50 मीटर आगे से महबूब पुत्र मेंहदी हसन, निवासी आकाशवाणी रोड, रिजवान पार्षद के सामने वाली गली, थाना रामगढ़, जनपद फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया।

 

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा तथा एक 315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना उत्तर में मु.अ.सं. 366/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

 

– मु.अ.सं. 366/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना उत्तर।

– मु.अ.सं. 566/2020, धारा 323/504/506 भादवि, थाना रामगढ़।

– मु.अ.सं. 440/2022, धारा 147/323/354(ख)/392/504/506 भादवि, थाना रामगढ़।

 

बरामदगी

 

– एक अवैध तमंचा (315 बोर)

– एक जिंदा कारतूस (315 बोर)

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

 

– प्रभारी निरीक्षक अन्जीश कुमार सिंह

– उपनिरीक्षक अंकित कुमार

– कांस्टेबल अश्वनी कुमार

– रिजर्व कांस्टेबल विशाल कुमार

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!