Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

टूंडला तहसील में पति-पत्नी के समझौते की वार्ता बनी रणभूमि, सास पर बैंत से हमला, कई लोग भिड़े

वैवाहिक विवाद सुलझाने पहुंचे दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट, घायल महिला का मेडिकल; पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर शुरू की पूछताछ

टूंडला तहसील में पति-पत्नी के समझौते की वार्ता बनी रणभूमि, सास पर बैंत से हमला, कई लोग भिड़े

वैवाहिक विवाद सुलझाने पहुंचे दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट, घायल महिला का मेडिकल; पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर शुरू की पूछताछ

फिरोजाबाद। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद को सुलझाने के लिए सोमवार शाम तहसील टूंडला में हुई समझौता वार्ता अचानक हिंसक झड़प में बदल गई। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि पति ने अपने पिता के हाथ से बैंत छीनकर अपनी सास के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गईं।

जानकारी के अनुसार, एटा निवासी महिला का विवाह करीब पांच वर्ष पूर्व आगरा के एत्मादपुर निवासी युवक से हुआ था। पारिवारिक विवाद के चलते मामला न्यायालय तक पहुंच गया था। सोमवार शाम दोनों पक्ष आपसी समझौते के लिए तहसील टूंडला पहुंचे थे। लड़की पक्ष की ओर से उसकी मां समेत चार लोग मौजूद थे, जबकि लड़के पक्ष से लगभग दस लोग पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट में बदल गई। हंगामा बढ़ने पर तहसील परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग कराया और स्थिति को शांत कराया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। घायल महिला का मेडिकल कराया गया है।

इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह ने बताया कि मामला पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!