Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
युवायूपीराज्यलोकल न्यूज़

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

सीसीटीवी, कंट्रोल रूम और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच; मोबाइल, स्मार्टवॉच व ब्लूटूथ डिवाइस पर सख्त प्रतिबंध के निर्देश

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसएसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

सीसीटीवी, कंट्रोल रूम और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच; मोबाइल, स्मार्टवॉच व ब्लूटूथ डिवाइस पर सख्त प्रतिबंध के निर्देश

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में जिलाधिकारी फिरोजाबाद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यक्षमता का परीक्षण किया तथा कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की निगरानी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी और एसएसपी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए फिरोजाबाद पुलिस एवं जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!