Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

किसान यूनियन लोक शक्ति की बैठक में किसानों की समस्याओं पर मंथन, जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में दिल्ली जाने का ऐलान

समस्याओं के समाधान की मांग दोहराई, किसानों के हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का लिया संकल्प

किसान यूनियन लोक शक्ति की बैठक में किसानों की समस्याओं पर मंथन, जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में दिल्ली जाने का ऐलान

Oplus_16908288

 

समस्याओं के समाधान की मांग दोहराई, किसानों के हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का लिया संकल्प

फिरोजाबाद। किसान यूनियन लोक शक्ति की बैठक रविवार को गंगा रिसॉर्ट में आयोजित हुई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं, संगठन की आगामी रणनीति तथा जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

जिला अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन पूर्व में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप चुका है, लेकिन अब तक मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी और समस्याओं के समाधान तक संगठन का संघर्ष जारी रहेगा।

Oplus_16908288

बैठक में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों द्वारा किए गए आंदोलन का भी उल्लेख किया गया। उमाशंकर यादव ने कहा कि आंदोलन के दौरान छात्रों को प्रताड़ित किया गया, लेकिन अंततः उनकी जीत हुई।

उन्होंने बताया कि किसान यूनियन लोक शक्ति का एक प्रतिनिधिमंडल जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में दिल्ली जाएगा और यूनिवर्सिटी के समर्थन में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि संगठन जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में पूरी मजबूती के साथ खड़ा है।

बैठक के अंत में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किसानों के मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष तेज करने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।

नोट: जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन और छात्रों के आंदोलन से जुड़े बयान किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारियों द्वारा बैठक के दौरान व्यक्त किए गए विचार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!