Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

शिकोहाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ा अवैध चाकू लेकर घूम रहा युवक, चेकिंग के दौरान दबोचा

संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी में मिला अवैध चाकू, आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेजा गया

शिकोहाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ा अवैध चाकू लेकर घूम रहा युवक, चेकिंग के दौरान दबोचा

संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी में मिला अवैध चाकू, आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेजा गया

फिरोजाबाद।

जनपद फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद होने पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद पुलिस संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान डिवायची की ओर जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे खड़े एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस द्वारा चाकू का वैध लाइसेंस मांगे जाने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नीरज पुत्र त्रिमोहन सिंह, निवासी ग्राम दुर्वासपुर, थाना अजीतमल, जनपद औरैया बताया।

इस मामले में थाना शिकोहाबाद पर मु0अ0सं0 570/2026 के तहत धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया।

बरामदगी:

एक अवैध चाकू

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार

उपनिरीक्षक ओमप्रकाश सिंह

कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार

रिक्रूट कांस्टेबल विशाल कुमार

(स्रोत: फिरोजाबाद पुलिस प्रेस नोट)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!