फिरोजाबाद: चोरी के 5 एलपीजी सिलेंडर, सरिया-छेनी और अपाचे बाइक समेत दो शातिर चोर गिरफ्तार
रसूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर मौढ़ा चौराहे के पास दबोचे गए आरोपी, कई चोरी की वारदातों का खुलासा

फिरोजाबाद: चोरी के 5 एलपीजी सिलेंडर, सरिया-छेनी और अपाचे बाइक समेत दो शातिर चोर गिरफ्तार

रसूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर मौढ़ा चौराहे के पास दबोचे गए आरोपी, कई चोरी की वारदातों का खुलासा
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रसूलपुर पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 5 एलपीजी गैस सिलेंडर, एक सरिया, एक छेनी और एक अपाचे मोटरसाइकिल (DL3SCN6589) बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौढ़ा चौराहे के पास घेराबंदी कर विरेश पुत्र सोबरन सिंह निवासी स्वरूप नगर, टूंडला तथा नीटू पुत्र भूप सिंह निवासी हृदय नगला, थाना टूंडला को गिरफ्तार किया।
पूछताछ और बरामदगी के आधार पर थाना रसूलपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 395/26 एवं 396/26 में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विरेश पर पूर्व में भी चोरी और माल बरामदगी सहित कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि नीटू का नाम भी रसूलपुर थाने में दर्ज चोरी के मामलों में सामने आया है।
बरामद सामान
5 एलपीजी गैस सिलेंडर
एक सरिया
एक छेनी
अपाचे मोटरसाइकिल (DL3SCN6589)
पुलिस टीम की सराहनीय कार्रवाई
इस कार्रवाई को थाना रसूलपुर के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक निशांत कुमार एवं पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।




