फिरोजाबाद में SSP के नेतृत्व में पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों पर सख्ती
संवेदनशील इलाकों में बढ़ी पुलिस मौजूदगी, दुकानदारों को CCTV लगाने के निर्देश फिरोजाबाद:

फिरोजाबाद में SSP के नेतृत्व में पैदल गश्त, संदिग्ध वाहनों पर सख्ती
संवेदनशील इलाकों में बढ़ी पुलिस मौजूदगी, दुकानदारों को CCTV लगाने के निर्देश
फिरोजाबाद:
जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में शहर के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक पैदल गश्त की गई।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर एवं थाना प्रभारी उत्तर, दक्षिण और रसूलपुर भारी पुलिस बल के साथ मुख्य बाजार, सर्राफा बाजार और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पहुंचे। पुलिस टीम ने पैदल भ्रमण कर आमजन में सुरक्षा का भरोसा जगाया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
गश्त के दौरान अधिकारियों ने बिना नंबर प्लेट और संदिग्ध बाइकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही आगामी त्योहारों को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक आयोजित करने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
अधिकारियों ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें अपनी दुकानों व प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए जागरूक किया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।




