Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीलोकल न्यूज़

वाटर पार्क में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बिरयानी खाने की बात कहकर घर से निकला था सोहिल, सन साइन वाटर पार्क में हुआ हादसा

वाटर पार्क में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Oplus_16908288

 

बिरयानी खाने की बात कहकर घर से निकला था सोहिल, सन साइन वाटर पार्क में हुआ हादसा

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Oplus_16908288

फिरोजाबाद

जनपद फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां वाटर पार्क में नहाने के दौरान 12 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार, थाना रामगढ़ क्षेत्र के भीकनपुर स्थित सन साइन वाटर पार्क में यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान सोहिल पुत्र निवासी नगला गुलरिया, रामगढ़ के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि सोहिल घर से करीब 50 रुपये लेकर बिरयानी खाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वह दोस्तों के साथ वाटर पार्क पहुंच गया। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। जब तक आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, तब तक काफी देर हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं इलाके में भी शोक की लहर है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि वाटर पार्क में सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा था या नहीं, क्योंकि इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!