यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, कार्यकर्ताओं से PDA और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का किया आह्वान

युवजन सभा जिला अध्यक्ष पंकज बघेल के आवास पर हुआ भव्य स्वागत, जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह यादव सहित कई पदाधिकारी रहे मौजूद

युवजन सभा जिला अध्यक्ष पंकज बघेल के आवास पर हुआ भव्य स्वागत, जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह यादव सहित कई पदाधिकारी रहे मौजूद

फिरोजाबाद।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का मंगलवार को फिरोजाबाद दौरा संगठन के लिए महत्वपूर्ण रहा। उनके आगमन पर समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष पंकज बघेल के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के   , जिला अध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, सिरसागंज विधानसभा प्रभारी के. वी. यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समाजवादी विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने, PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की ताकत को और मजबूत करने तथा जनता के अधिकारों की लड़ाई पूरी निष्ठा और संघर्ष के साथ लड़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क पर निर्भर करती है। कार्यकर्ताओं से समाजवादी पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को आमजन तक पहुंचाने की अपील की।

 

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवाद, सामाजिक न्याय और PDA के संदेश को गांव-गांव और गली-गली तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कुंवर सचिन यादव सहित समाजवादी पार्टी एवं युवजन सभा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!