यूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ की तैयारियां तेज, डीएम ने दिए व्यापक निर्देश

फिरोजाबाद में हर घर तिरंगा अभियान 2026 की तैयारियां तेज, डीएम संतोष कुमार शर्मा ने दिए अहम निर्देश

फिरोजाबाद में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ की तैयारियां तेज, डीएम ने दिए व्यापक निर्देश

| फिरोजाबाद

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ (2 से 15 अगस्त) की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में जिलाधिकारी ने अभियान को जनभागीदारी के साथ भव्य, अनुशासित और यादगार बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों पर राष्ट्रधुन के लिए विशेष बैंड की व्यवस्था की जाए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बैंड को जिला प्रशासन सम्मानित करेगा। साथ ही नगर क्षेत्रों में एक समान ऊंचाई वाले झंडे और पोल लगाने के निर्देश भी दिए गए।

डीएम ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और ध्वज संहिता के पालन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि तिरंगे का उपयोग केवल राष्ट्रगौरव के लिए किया जाए, इसे सजावट की वस्तु के रूप में इस्तेमाल न किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज सर्वोच्च स्थान पर ही फहराया जाए।

अभियान के सफल संचालन के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में डीसी एनआरएलएम तथा शहरी क्षेत्रों में संबंधित प्रशासनिक एवं अधिशासी अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

बैठक में बताया गया कि अभियान के दौरान ‘तिरंगा महोत्सव’ आयोजित होगा, जिसमें तिरंगा मेला, तिरंगा म्यूजिकल कॉन्सर्ट, स्वयं सहायता समूह (SHG) एवं ODOP के उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अलावा प्रमुख स्थानों पर HGT सेल्फी बूथ स्थापित किए जाएंगे, जहां नागरिक तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रसिद्ध कलाकार देशभक्ति प्रस्तुतियां देंगे।

अभियान के अंतिम चरण 13 से 15 अगस्त के दौरान तिरंगा बाइक एवं साइकिल रैलियां, विशाल तिरंगे के साथ पदयात्राएं तथा युवाओं और विद्यार्थियों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही बाजारों, खादी भंडारों और राशन की दुकानों के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी तथा सरकारी भवनों, चौराहों और बाजारों को तिरंगा रोशनी एवं सजावट से आकर्षक बनाया जाएगा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) मोहनलाल गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कल्पना जायसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!