Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: सार्वजनिक पेशाबघर पर कब्जे के विरोध में सड़कों पर उतरे व्यापारी, डीएम को सौंपा ज्ञापन

शास्त्री मार्केट और चंद्रशेखर आजाद मार्केट के सैकड़ों व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

फिरोजाबाद: सार्वजनिक पेशाबघर पर कब्जे के विरोध में सड़कों पर उतरे व्यापारी, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Oplus_16908288

 

शास्त्री मार्केट और चंद्रशेखर आजाद मार्केट के सैकड़ों व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

50 वर्षों पुराने सार्वजनिक पेशाबघर को कब्जा मुक्त कराने और मरम्मत की उठी मांग

डीएम ने दो दिन में कार्रवाई और पेशाबघर दोबारा संचालित कराने का दिया आश्वासन

फिरोजाबाद।

शास्त्री मार्केट और चंद्रशेखर आजाद मार्केट के सैकड़ों व्यापारियों ने मंगलवार को सार्वजनिक पेशाबघर पर कथित अवैध कब्जे और उसके क्षतिग्रस्त होने के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

व्यापारियों का आरोप है कि करीब 50 वर्षों से संचालित सार्वजनिक पेशाबघर को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर उस पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया गया है। इससे बाजार के हजारों व्यापारियों, ग्राहकों और आम नागरिकों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष रामनरेश कटारा एवं महानगर अध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी के संयुक्त नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में प्रशासन से सार्वजनिक पेशाबघर को तत्काल कब्जा मुक्त कराने, उसकी मरम्मत कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

Oplus_16908288

व्यापारियों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि अगले दो दिनों के भीतर सार्वजनिक पेशाबघर को कब्जा मुक्त कराकर उसकी मरम्मत कराई जाएगी और उसे पुनः संचालित किया जाएगा।

इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, शास्त्री मार्केट के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। अब व्यापारियों की निगाहें प्रशासन के आश्वासन पर टिकी हैं कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई होती है या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!