Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीलोकल न्यूज़

मौजा चन्द्रवार, थाना बसई मोहम्मदपुर का मामला, उपजिलाधिकारी से की गई शिकायत

मौजा चन्द्रवार, थाना बसई मोहम्मदपुर का मामला, उपजिलाधिकारी से की गई शिकायत

Oplus_16908288

फिरोजाबाद जनपद के तहसील सदर क्षेत्र अंतर्गत मौजा चन्द्रवार, थाना बसई मोहम्मदपुर में सरकारी चकमार्ग संख्या 1388 पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव निवासी हुक्मलाल पुत्र राम सिंह ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, गांव के ही कुछ लोगों—अजब सिंह, रामदयाल, रामेश्वर, महेंद्र सिंह, देवराम तथा अन्य द्वारा कथित रूप से सरकारी चकमार्ग पर अवैध निर्माण कर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया है। बताया गया है कि उक्त मार्ग से ग्रामीणों का आवागमन होता था, लेकिन कब्जे के कारण अब लोगों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित लोग रास्ता बंद करने के बाद धमकी भी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि यहां कोई चकमार्ग नहीं है।
पीड़ित हुक्मलाल ने प्रशासन से मांग की है कि सरकारी चकमार्ग को कब्जामुक्त कराया जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
वहीं, प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!