Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: स्क्रैप गाड़ियों में भीषण आग, एक दर्जन वाहन जलकर खाक

लालऊ रोड पर खड़ी कबाड़ गाड़ियों में लगी आग, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

फिरोजाबाद: स्क्रैप गाड़ियों में भीषण आग, एक दर्जन वाहन जलकर खाक

Oplus_16908288

लालऊ रोड पर खड़ी कबाड़ गाड़ियों में लगी आग, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू

फिरोजाबाद |
फिरोजाबाद शहर के थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित लालऊ रोड पर मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खड़ी स्क्रैप (कबाड़) गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब एक दर्जन गाड़ियां धू-धू कर जल उठीं।
बताया जा रहा है कि घटना दोपहर करीब 2 बजे की है, जब तेज गर्मी और 41-42 डिग्री तापमान के बीच खड़ी कबाड़ गाड़ियों में आग भड़क गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और दो दमकल गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक करीब एक दर्जन गाड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थीं।
प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि बीड़ी या सिगरेट की चिंगारी से आग भड़की हो सकती है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!