फिरोजाबाद: डीएम रमेश रंजन का वृहद गौ संरक्षण केंद्र पर औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के निर्देश
कारीखेड़ा गौशाला में 600 क्षमता के बीच पेयजल, चारा और सफाई पर जोर, हर 3 दिन में गौवंश को बाहर छोड़ने के निर्दे

फिरोजाबाद: डीएम रमेश रंजन का वृहद गौ संरक्षण केंद्र पर औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के निर्देश
कारीखेड़ा गौशाला में 600 क्षमता के बीच पेयजल, चारा और सफाई पर जोर, हर 3 दिन में गौवंश को बाहर छोड़ने के निर्दे

फिरोजाबाद, 21 अप्रैल। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ विकासखंड अरांव स्थित ग्राम कारीखेड़ा में बने 600 गौवंशों की क्षमता वाले वृहद गौ संरक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौवंशों के रखरखाव, हरे चारे, भूसे एवं पेयजल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही साफ-सफाई और पशुओं के स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।
डीएम ने केंद्र में मौजूद गौवंशों की संख्या का भौतिक सत्यापन किया और बढ़ती गर्मी को देखते हुए पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पशुओं के लिए पानी की उपलब्धता में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
इस दौरान उन्होंने गोबर गैस प्लांट का भी निरीक्षण कर अपशिष्ट प्रबंधन और ऊर्जा उत्पादन की स्थिति का अवलोकन किया। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र में वर्तमान में 50 नर गौवंश, 50 बछड़े/बछिया तथा 8 से 10 दुधारू गौवंश मौजूद हैं।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आत्मीयता दिखाते हुए एक बछिया को माला पहनाई और गुड़ खिलाया। वहीं, गौवंशों को सप्ताह में केवल एक बार खुले में छोड़ने की व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए निर्देश दिए कि अब उन्हें हर 3 दिन के अंतराल पर बाहर छोड़ा जाए, जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सके।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कारीखेड़ा की इस वृहद गौशाला को और अधिक आधुनिक एवं व्यवस्थित बनाया जाए, ताकि इसे एक मॉडल गौ संरक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके।




