Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में ‘भूजल सप्ताह’ का शुभारंभ, जल संरक्षण का लिया गया संकल्प

सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने दिलाई शपथ, 22 जुलाई तक जिलेभर में जल चौपाल, प्रतियोगिताएं और वर्षा जल संचयन को लेकर चलेंगे जागरूकता अभियान

फिरोजाबाद में ‘भूजल सप्ताह’ का शुभारंभ, जल संरक्षण का लिया गया संकल्प

 

सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने दिलाई शपथ, 22 जुलाई तक जिलेभर में जल चौपाल, प्रतियोगिताएं और वर्षा जल संचयन को लेकर चलेंगे जागरूकता अभियान

फिरोजाबाद, 17 जुलाई।

उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जनपद फिरोजाबाद में 16 जुलाई से 22 जुलाई, 2026 तक आयोजित होने वाले ‘भूजल सप्ताह’ का विधिवत शुभारंभ विकास भवन सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का मुख्य संदेश “जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं कोई विकल्प” रहा। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भूजल स्तर में सुधार, जल की बर्बादी रोकने तथा वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने की शपथ दिलाई गई।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने जल संरक्षण से संबंधित प्रचार सामग्री, पोस्टर एवं मार्गदर्शिका बुकलेट का विमोचन किया। बुकलेट के माध्यम से जनपदवासियों को वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण तथा जल संरक्षण की आधुनिक तकनीकों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

जिलेभर में होंगे विविध कार्यक्रम

भूजल सप्ताह के तहत 16 से 22 जुलाई तक जनपद के सभी विकास खंडों, ग्राम पंचायतों एवं शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें जल चौपाल, स्कूली बच्चों के लिए निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं, तालाबों के जीर्णोद्धार, रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणालियों का निरीक्षण एवं उनके सुदृढ़ीकरण जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।

जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की अपील

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि लगातार गिरता भूजल स्तर भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह पानी की एक-एक बूंद का संरक्षण करे और वर्षा जल संचयन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर जल संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप दे।

कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जल निगम, विकास विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!