Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
Uncategorizedधर्मयूपी

फ़िरोज़ाबाद में भगवान महावीर जयंती पर निकली भव्य रथयात्रा, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

भव्य रथयात्रा, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा जैन मुनियों के सानिध्य में राजा दालमिल चौराहे से निकली शोभायात्रा, एक दर्जन से अधिक झांकियों ने दिया अहिंसा का संदेश

फ़िरोज़ाबाद में भगवान महावीर जयंती पर निकली भव्य रथयात्रा, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा
जैन मुनियों के सानिध्य में राजा दालमिल चौराहे से निकली शोभायात्रा, एक दर्जन से अधिक झांकियों ने दिया अहिंसा का संदेश
फ़िरोज़ाबाद। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर और अहिंसा के नायक भगवान महावीर जयंती के पावन अवसर पर फ़िरोज़ाबाद शहर में भव्य रथयात्रा एवं शोभायात्रा बड़ी धूमधाम के साथ निकाली गई।
जैन मुनि सुरत्न सागर और अमित सागर महाराज के सानिध्य में शहर के राजा दालमिल चौराहे से निकली इस शोभायात्रा में एक दर्जन से अधिक मनमोहक झांकियां शामिल रहीं, जो अहिंसा का संदेश देती नजर आईं। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर एवं आरती उतारकर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि भगवान महावीर जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है, जिसके पहले दिन भव्य शोभायात्रा के साथ उत्सव का शुभारंभ होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!