चोरी के 3 मोबाइल, अवैध तमंचा और नकदी के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, थाना दक्षिण पुलिस की कार्रवाई
चोरी के मोबाइल बेचकर कमाए ₹3,940 भी बरामद, आर्म्स एक्ट में भी दर्ज हुआ मुकदमा

चोरी के 3 मोबाइल, अवैध तमंचा और नकदी के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, थाना दक्षिण पुलिस की कार्रवाई
चोरी के मोबाइल बेचकर कमाए ₹3,940 भी बरामद, आर्म्स एक्ट में भी दर्ज हुआ मुकदमा
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के तीन मोबाइल फोन, एक अवैध 12 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा चोरी के मोबाइल बेचकर अर्जित ₹3,940 नकद बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना दक्षिण पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने थाना दक्षिण पर दर्ज मुकदमा संख्या 784/2026 (धारा 305/317(2) बीएनएस) से संबंधित वांछित अभियुक्त छोटू जैन पुत्र प्रेमचंद्र जैन, निवासी जैन नगर खेड़ा, थाना उत्तर, जनपद फिरोजाबाद को मुरली नगर जाने वाले कच्चे रास्ते पर रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के कब्जे से तीन चोरी के मोबाइल फोन, एक अवैध 12 बोर तमंचा, एक जिंदा 12 बोर कारतूस तथा चोरी के मोबाइल बेचकर प्राप्त ₹3,940 नकद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना दक्षिण में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत एक अन्य मुकदमा (मु.अ.सं. 786/2026) भी दर्ज किया गया है।
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया है।




