Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

टूंडला में हलवाई की दुकान पर काम करने वाले युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

आठ दिन पहले काम पर आया था गुलशन, साथी के फोन पर पहुंचे पिता ने बेटे को मृत पाया; पुलिस जांच में जुटी

टूंडला में हलवाई की दुकान पर काम करने वाले युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

oplus_0

आठ दिन पहले काम पर आया था गुलशन, साथी के फोन पर पहुंचे पिता ने बेटे को मृत पाया; पुलिस जांच में जुटी

Oplus_16908288

फिरोजाबाद। जनपद फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र में हलवाई की दुकान पर काम करने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गुलशन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुलशन करीब आठ दिन पहले ही टूंडला क्षेत्र की एक हलवाई की दुकान पर काम करने आया था। रविवार सुबह उसके साथ काम करने वाले एक साथी ने गुलशन के पिता राजकुमार को फोन कर बताया कि उनके बेटे की तबीयत खराब हो गई है और वे तुरंत मौके पर पहुंच जाएं।

परिजनों का कहना है कि जब राजकुमार मौके पर पहुंचे तो उन्होंने अपने बेटे गुलशन को मृत अवस्था में पाया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि गुलशन की हत्या की गई है और मामले को दूसरी दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना की सूचना पर टूंडला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!