Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में 5 नई डायलिसिस मशीनों का लोकार्पण, अब कुल 25 मशीनों से मिलेगी निःशुल्क सुविधा

विधायक मनीष असीजा ने किया उद्घाटन, आगरा मंडल में पहली बार HIV पॉजिटिव मरीजों के लिए भी अलग डायलिसिस सुविधा शुरू

फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में 5 नई डायलिसिस मशीनों का लोकार्पण, अब कुल 25 मशीनों से मिलेगी निःशुल्क सुविधा

विधायक मनीष असीजा ने किया उद्घाटन, आगरा मंडल में पहली बार HIV पॉजिटिव मरीजों के लिए भी अलग डायलिसिस सुविधा शुरू

फिरोजाबाद। जिला अस्पताल परिसर स्थित DCDC Kidney Care में गुरुवार को सदर विधायक Manish Asija ने 5 नई डायलिसिस मशीनों का लोकार्पण किया। इन नई मशीनों के शुरू होने के बाद फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस मशीनों की कुल संख्या बढ़कर 25 हो गई है, जिससे जिले के किडनी रोगियों को बेहतर और समय पर उपचार उपलब्ध हो सकेगा।

बताया गया कि विधायक के प्रयासों से पहले से 20 डायलिसिस मशीनें संचालित थीं। अब 5 नई मशीनें जुड़ने से मरीजों की संख्या के अनुरूप उपचार क्षमता में भी वृद्धि होगी और अधिक मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा मिल सकेगी।

इस अवसर पर यह भी जानकारी दी गई कि आगरा मंडल में पहली बार फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में HIV पॉजिटिव (SERO+) एवं HIV नेगेटिव (SERO-) मरीजों के लिए अलग-अलग डायलिसिस की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। इससे संक्रमण नियंत्रण के साथ मरीजों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सकेगा। अब गंभीर किडनी रोगियों को डायलिसिस के लिए अन्य शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर, वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा, सत्यवीर गुप्ता, भगवानदास शंखवार, श्याम सिंह यादव, रविंद्र शर्मा, हरिओम वर्मा, प्रमोद बघेल, विवेक अग्रवाल, दीपक गुप्ता, रामखिलाड़ी बाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष गौतम कुशवाह, मंडल अध्यक्ष प्राचीर सेठ, नामित पार्षद ठाकुर उदय प्रताप, सूरजपाल बघेल, शिलांत जैन, मनोरमा प्रजापति, पार्षद कायम सिंह शंखवार, रामगोपाल यादव, अनिल शंखवार, रजत राठौर, धर्मपाल, सतेंद्र सविता, आशीष यादव, आकाश गुप्ता, अमन मिश्रा, त्रिलोकीनाथ स्वर्णकार, रामबहादुर शंखवार, डॉ. इन्द्रपाल गुर्जर, हरिशंकर राठौर सहित मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. योगेश गोयल, सीएमएस नवीन जैन, डायलिसिस विभाग प्रभारी प्रवेश तथा भाजपा के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्वास्थ्य क्षेत्र में इस नई सुविधा को जिले के किडनी रोगियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर निःशुल्क और बेहतर डायलिसिस उपचार उपलब्ध होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!