Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

हर जरूरतमंद को मिले राशन और सम्मान, राशनकार्ड हो या नहीं : रामनिवास यादव

ग्राम मोढ़ा में नवनियुक्त राशन विक्रेता रवीन्द्र कुमार ‘पप्पू’ की दुकान का फीता काटकर किया शुभारंभ

हर जरूरतमंद को मिले राशन और सम्मान, राशनकार्ड हो या नहीं : रामनिवास यादव

ग्राम मोढ़ा में नवनियुक्त राशन विक्रेता रवीन्द्र कुमार ‘पप्पू’ की दुकान का फीता काटकर किया शुभारंभ

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि कोई भी व्यक्ति भूख से नहीं मरना चाहिए और हर जरूरतमंद तक राशन पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि एक भी कार्डधारक राशन से वंचित नहीं रहना चाहिए, जरूरत पड़े तो उसके घर तक जाकर सहायता करनी चाहिए।

रामनिवास यादव ग्राम मोढ़ा में नवनियुक्त राशन विक्रेता रवीन्द्र कुमार ‘पप्पू’ की दुकान के शुभारंभ अवसर पर संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने फीता काटकर दुकान का उद्घाटन किया।

भ्रष्टाचार से दूर रहकर जिम्मेदारी निभाने की अपील

उन्होंने कहा कि अपने कर्तव्य और जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करना ही जीवन की वास्तविक सफलता है। जो लोग लालच और भ्रष्टाचार में लिप्त हो जाते हैं, वे अंततः हर तरह से बर्बाद हो जाते हैं।

ग्रामीणों ने किया स्वागत, राशन विक्रेता ने जताया आभार

कार्यक्रम में नवनियुक्त राशन विक्रेता रवीन्द्र कुमार ‘पप्पू’ ने सभी अतिथियों को साफा पहनाकर सम्मानित किया और आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर सरपंच शैलेन्द्र शुक्ला, पूर्व सरपंच दाताराम यादव, डॉ. सर्वेश कुमार, संदीप कुमार ओझा, सोजीराम यादव, अनोखेलाल दिवाकर, सियाराम यादव, विनोद कुमार शुक्ला, डॉ. अशोक कुमार, दुवीन सिंह यादव, श्रीमती निर्मला देवी, रमेश चंद्र, वीरेंद्र कुमार ओझा, पूरनचंद्र, रसूल खान, हुलासीराम, नेमसिंह यादव, धीरीसिंह, सालिकराम, सुभाष चंद्र, विजय बाबू, विशांत, राधाकिशन सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!