मैनपुरी में शराब तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 30 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
बिछवां थाना पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

मैनपुरी में शराब तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 30 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
बिछवां थाना पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़
मैनपुरी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना बिछवां पुलिस टीम और एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक तस्कर को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए राजस्थान निवासी आरोपी केशाराम को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से डीसीएम ट्रक में लदी पंजाब मार्का 280 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।
2500 लीटर अवैध शराब बरामद, ट्रक भी कब्जे में
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 2500 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और एक डीसीएम ट्रक को भी कब्जे में लिया है। इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।
अंतर्राज्यीय नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
एसपी गणेश प्रसाद शाह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और शराब तस्करी से जुड़े अंतर्राज्यीय नेटवर्क की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।
अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही मैनपुरी पुलिस
मैनपुरी पुलिस लगातार अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
वाइट — एसपी गणेश प्रसाद शाह
रिपोर्ट — मोहित गुप्ता, मैनपुरी



