Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: एमएसएमई योजनाओं पर कार्यशाला आयोजित, डीएम बोले— युवा बनें जॉब प्रोवाइडर, सरकार दे रही 5 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण

फिरोजाबाद: एमएसएमई योजनाओं पर कार्यशाला आयोजित, डीएम बोले— युवा बनें जॉब प्रोवाइडर, सरकार दे रही 5 लाख तक ब्याज मुक्त ऋण

फिरोजाबाद, 7 अगस्त। जनपद के पालिवाल हॉल में शुक्रवार को हितधारकों एवं विभिन्न कार्यान्वयन विभागों के लिए एमएसएमई योजनाओं पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और सदर विधायक मनीष असीजा ने युवाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर उद्यमी बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्रों को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद देशभर में ग्लास सिटी और बैंगल सिटी के रूप में अपनी अलग पहचान रखता है, इसलिए यहां उद्योगों के विकास की अपार संभावनाएं हैं।

डीएम ने युवाओं से कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का विजन है कि युवा केवल नौकरी तलाशने वाले (जॉब सीकर) न बनें, बल्कि स्वयं का उद्यम स्थापित कर दूसरों को रोजगार देने वाले जॉब प्रोवाइडर बनें।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत पात्र आवेदकों को 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त एवं बिना गारंटी का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से सभी पात्र युवाओं तक योजना का लाभ पहुंचाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि जिला प्रशासन और उद्योग विभाग योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बैंक प्रबंधकों से अपील करते हुए कहा कि युवा उद्यमियों को ऋण के लिए बार-बार बैंक के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने विश्वास जताया कि इन योजनाओं से लाभान्वित होकर जनपद के युवा आत्मनिर्भर बनेंगे और दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा करेंगे।

लाभार्थियों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लाभार्थी योगेश कुमार, विनय यादव, आशीष कुमार और आकांक्षा अग्रवाल को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

वहीं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत पंकज कुमार, जगत सिंह, अजय कांत, राकेश यादव और प्रमोद कुमार को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग संध्या, उद्योग विभाग के अधिकारी, उद्यमी तथा बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!