सावन में कांवड़ियों की सेवा के लिए लक्की अतुर्रा फाउंडेशन लगाएगा निशुल्क सेवा शिविर, 250 युवा स्वयंसेवकों की जरूरत
समाज सेवा और धर्म लाभ का अवसर, इच्छुक युवा कार्यालय पहुंचकर करा सकते हैं पंजीकरण

सावन में कांवड़ियों की सेवा के लिए लक्की अतुर्रा फाउंडेशन लगाएगा निशुल्क सेवा शिविर, 250 युवा स्वयंसेवकों की जरूरत
समाज सेवा और धर्म लाभ का अवसर, इच्छुक युवा कार्यालय पहुंचकर करा सकते हैं पंजीकरण
जसराना।
सावन माह में शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के उद्देश्य से लक्की अतुर्रा फाउंडेशन द्वारा इस वर्ष भी निशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रतिवर्ष की तरह आयोजित होने वाले इस सेवा शिविर में कांवड़ यात्रियों के लिए विभिन्न आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
फाउंडेशन के अध्यक्ष लोधी देवेंद्र सिंह ने बताया कि शिविर के सफल संचालन और कांवड़ियों की बेहतर सेवा एवं देखभाल के लिए लगभग 200 से 250 समर्पित युवा स्वयंसेवकों (वालंटियर्स) की आवश्यकता है। उन्होंने समाज सेवा की भावना रखने वाले युवाओं से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि सावन के पावन अवसर पर कांवड़ियों की निस्वार्थ सेवा करना पुण्य का कार्य है। इच्छुक युवा फाउंडेशन के कार्यालय पहुंचकर स्वयंसेवक के रूप में अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
संपर्क विवरण:
संपर्क नंबर: 9251977080
कार्यालय: लक्की अतुर्रा फाउंडेशन, निकट परानपुर मोड़