Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में डिजिटल जनगणना का प्रथम चरण आज से शुरू

20 जून तक चलेगा मकान सूचीकरण व मकान गणना अभियान, डीएम ने जनसहयोग की अपील

फिरोजाबाद में डिजिटल जनगणना का प्रथम चरण आज से शुरू

20 जून तक चलेगा मकान सूचीकरण व मकान गणना अभियान, डीएम ने जनसहयोग की अपील

Firozabad : जनपद में 16वीं राष्ट्रीय जनगणना अभियान का प्रथम चरण आज 22 मई से शुरू हो गया है। इस चरण के अंतर्गत मकानों की सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य किया जाएगा। यह अभियान 20 जून तक लगातार संचालित रहेगा।

जिलाधिकारी Santosh Kumar Sharma ने जनपदवासियों से राष्ट्रीय महत्व के इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनगणना देश और प्रदेश की विकास योजनाओं का मुख्य आधार होती है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह प्रगणकों को सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराए।

प्रथम चरण में ब्लॉक स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से मकानों की नंबरिंग की जाएगी और उनकी सूची तैयार की जाएगी। इस व्यापक अभियान को पारदर्शी और सुगम तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने बड़े स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की है।

अभियान के तहत जनपद में 5360 प्रगणक, 850 सुपरवाइजर, 15 चार्ज अधिकारी, 52 अधिशासी अधिकारी तथा नगर निगम क्षेत्र के लिए 3 जोनल ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं।

प्रशासन का कहना है कि यह महाअभियान जनता के सहयोग और अधिकारियों के समन्वय से संचालित किया जाएगा, ताकि जनपद का कोई भी क्षेत्र और मकान जनगणना से वंचित न रह जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!