Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

शादी समारोह में उड़ाए जेवर, शिकोहाबाद पुलिस ने महिला चोर को दबोचा

जानकी महल में शादी के दौरान बैग से पार किए थे लाखों के आभूषण, दिल्ली निवासी अभियुक्ता राजस्थान से गिरफ्तार

शादी समारोह में उड़ाए जेवर, शिकोहाबाद पुलिस ने महिला चोर को दबोचा

 

जानकी महल में शादी के दौरान बैग से पार किए थे लाखों के आभूषण, दिल्ली निवासी अभियुक्ता राजस्थान से गिरफ्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान चोरी की बड़ी वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने एटा रोड स्थित जानकी महल में आयोजित शादी समारोह के दौरान महिला के बैग से कीमती आभूषण चोरी कर लिए थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिकोहाबाद पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्ता वर्षा पुत्री नीरज दुबे को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से चोरी किए गए आभूषण भी बरामद कर लिए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्ता मूल रूप से साउथ एक्सटेंशन मोहल्ला कोटला दिल्ली की रहने वाली है और वर्तमान में राजस्थान के भिवाड़ी जनपद में किराये के मकान में रह रही थी। पुलिस ने उसे उसके ठिकाने से दबिश देकर गिरफ्तार किया।

बरामदगी में एक पीली धातु का गले का कॉलर और कानों के बड़े झुमकों की एक जोड़ी शामिल है। इस मामले में थाना शिकोहाबाद पर मु0अ0सं0 370/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार, निरीक्षक मुकेश कुमार प्रभारी सर्विलांस, महिला उपनिरीक्षक काजल, महिला कांस्टेबल वैशाली चौधरी और कांस्टेबल भूपेन्द्र चौधरी शामिल रहे।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्ता के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!