Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
युवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर AAP का जश्न, फिरोजाबाद में मिठाई बांटकर छात्रों के संघर्ष को बताया जीत

सुभाष तिराहा पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई खुशी, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग दोहराई

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर AAP का जश्न, फिरोजाबाद में मिठाई बांटकर छात्रों के संघर्ष को बताया जीत

 

सुभाष तिराहा पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई खुशी, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग दोहराई

फिरोजाबाद। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार को फिरोजाबाद में जश्न मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुभाष तिराहा (जैन मंदिर) पर मिठाई वितरित कर छात्रों और युवाओं के संघर्ष को लोकतंत्र की जीत बताया। कार्यक्रम का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष शीलेन्द्र वर्मा ने किया।

जिलाध्यक्ष शीलेन्द्र वर्मा ने कहा कि यह किसी व्यक्ति की हार या जीत नहीं, बल्कि देश के करोड़ों छात्रों की आवाज और उनके लंबे संघर्ष का सम्मान है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जब युवा शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज उठाते हैं तो सरकारों को उनकी बात सुननी पड़ती है।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले लाखों छात्र वर्षों तक कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत पर पानी फेर देती हैं। यह केवल छात्रों के साथ अन्याय नहीं, बल्कि देश के भविष्य के साथ भी अन्याय है। उन्होंने सरकार से परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने तथा पेपर लीक जैसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी जताई और राहगीरों व स्थानीय नागरिकों को मिठाई वितरित की। इस अवसर पर छात्रों, युवाओं, सामाजिक संगठनों, मीडिया तथा आंदोलन का समर्थन करने वाले सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों को न्याय दिलाने का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निर्मल निषाद, राजेश वर्मा, अमित गर्ग, जीतू प्रजापति, राम अवतार, पूनम गौतम सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!