Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

PM मोदी और CM योगी की अपील का असर, फिरोजाबाद में ‘नो व्हीकल डे’ पर पैदल दफ्तर पहुंचे DM संतोष कुमार शर्मा

जिलाधिकारी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी 500 मीटर पैदल चलकर पहुंचे कार्यालय, हर शुक्रवार ‘व्हीकल डे’ मनाने की अपील

PM मोदी और CM योगी की अपील का असर, फिरोजाबाद में ‘नो व्हीकल डे’ पर पैदल दफ्तर पहुंचे DM संतोष कुमार शर्मा

 

  1. जिलाधिकारी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी 500 मीटर पैदल चलकर पहुंचे कार्यालय, हर शुक्रवार ‘व्हीकल डे’ मनाने की अपील
    Oplus_16908288

फिरोजाबाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ईंधन बचत की अपील का असर अब फिरोजाबाद में भी दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने ‘नो व्हीकल डे’ मनाते हुए बिना वाहन के अपने कार्यालय पहुंचकर एक नई पहल की शुरुआत की।

Oplus_16908288

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य समेत कई प्रशासनिक अधिकारी अपने आवास से करीब 500 मीटर पैदल चलकर जिला मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों को ईंधन बचाने और अनावश्यक वाहन प्रयोग कम करने का संदेश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि देश में ईंधन संकट को देखते हुए सभी लोगों को सहयोग करना चाहिए और जरूरत पड़ने पर ही वाहनों का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक ईंधन बचाएं और पर्यावरण संरक्षण में भी अपनी भागीदारी निभाएं।

प्रशासन की ओर से यह भी बताया गया कि अब जनपद में प्रत्येक शुक्रवार को ‘व्हीकल डे’ के रूप में मनाया जाएगा, ताकि लोगों में जागरूकता बढ़ सके और ईंधन की बचत हो सके।

बाइट

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा

मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!