दिनदहाड़े पुलिसकर्मी बनकर कोल्ड स्टोरेज के मुनीम से लूट, अंगूठी, सोने का लॉकेट और नकदी लेकर बदमाश फरार
पल्सर बाइक पर बैठाकर वारदात को दिया अंजाम, खुद को एसआई बताकर बनाया शिकार; पुलिस जांच में जुटी
दिनदहाड़े पुलिसकर्मी बनकर कोल्ड स्टोरेज के मुनीम से लूट, अंगूठी, सोने का लॉकेट और नकदी लेकर बदमाश फरार

पल्सर बाइक पर बैठाकर वारदात को दिया अंजाम, खुद को एसआई बताकर बनाया शिकार; पुलिस जांच में जुटी
फिरोजाबाद। जनपद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में दिनदहाड़े पुलिसकर्मी बनकर लूट की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। बदमाश ने खुद को बटेश्वर में तैनात उपनिरीक्षक (एसआई) बताते हुए कोल्ड स्टोरेज के मुनीम को अपनी बातों में फंसाया और पल्सर बाइक पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गया। इसके बाद उसकी अंगूठी, सोने का लॉकेट (टॉक्स) और जेब में रखे करीब पांच हजार रुपये लूटकर फरार हो गया।
पीड़ित सुभाष चंद्र यादव, जो एक कोल्ड स्टोरेज में मुनीम हैं, ने बताया कि वह माधवगंज स्थित दर्पण गेस्ट हाउस में आयोजित एक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पल्सर बाइक सवार एक व्यक्ति ने उन्हें रोककर खुद को बटेश्वर में तैनात एसआई बताया और शिकोहाबाद चलने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया।
पीड़ित के अनुसार, कुछ दूरी तय करने के बाद आरोपी ने उनकी अंगूठी उतरवा ली और जेब में रखा सोने का लॉकेट तथा करीब पांच हजार रुपये लेकर मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना शिकोहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
बाइट: सुभाष चंद्र यादव (पीड़ित)




