फिरोजाबाद में सरकारी जमीन पर कब्जे का मामला, डीएम के आदेश पर राजस्व टीम ने शुरू की जांच
शिकोहाबाद में स्वास्थ्य विभाग की बेशकीमती भूमि पर कब्जे का आरोप, समाजसेवी ने जिलाधिकारी से की शिकायत
फिरोजाबाद में सरकारी जमीन पर कब्जे का मामला, डीएम के आदेश पर राजस्व टीम ने शुरू की जांच
शिकोहाबाद में स्वास्थ्य विभाग की बेशकीमती भूमि पर कब्जे का आरोप, समाजसेवी ने जिलाधिकारी से की शिकायत
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद नगर में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि कोतवाली क्षेत्र से जुड़ी स्वास्थ्य विभाग की मरदाना अस्पताल की बेशकीमती जमीन पर कुछ दबंग भू-माफियाओं द्वारा कब्जा कर रास्ता बना लिया गया। मामले को लेकर नगर के समाजसेवी विनोद यादव ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
शिकायत में कहा गया कि सरकारी भूमि पर लगातार कब्जे की कोशिशें की जा रही हैं, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील की राजस्व टीम मौके पर पहुंची और भूमि की पैमाइश व जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार जिस जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया गया है, वह स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण संपत्ति है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो सरकारी भूमि पर स्थायी कब्जे का खतरा बढ़ सकता है।
राजस्व विभाग की टीम द्वारा मौके पर जांच कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बाइट — विनोद यादव, समाजसेवी




