Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीलोकल न्यूज़

जिला सैनिक बन्धु की बैठक आयोजित, पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के निर्देश

जिला सैनिक बन्धु की बैठक आयोजित, पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के निर्देश

फिरोजाबाद

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में 24 अप्रैल 2026 को कलक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बन्धु की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी विशू राजा ने की।

पूर्व सैनिकों का स्वागत, योजनाओं की दी जानकारी

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा सभी पूर्व सैनिकों का स्वागत किया गया और उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

समस्याओं को सुनकर निस्तारण के निर्देश

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

स्टाम्प ड्यूटी में छूट की जानकारी

अपर जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों की पत्नियों को जमीन क्रय करने पर स्टाम्प ड्यूटी में मिलने वाली छूट के बारे में जानकारी दी और उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

भविष्य में त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि भविष्य में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इन पूर्व सैनिकों ने किया प्रतिभाग

बैठक में ओनरेरी कैप्टन शेर सिंह, ओनरेरी कैप्टन रामवीर सिंह सेना मेडल, ओनरेरी सूबेदार शिव कुमार सेना मेडल, सूबेदार राजेश कुमार, सूबेदार मेजर विनोद कुमार सहित अन्य पूर्व सैनिक मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!