मृतक के नाम पर 22 साल से चल रहा ट्यूबवेल कनेक्शन, विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
इटोली फीडर, जसराना क्षेत्र का मामला, विभागीय रिकॉर्ड और निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल

मृतक के नाम पर 22 साल से चल रहा ट्यूबवेल कनेक्शन, विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

इटोली फीडर, जसराना क्षेत्र का मामला, विभागीय रिकॉर्ड और निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल
मडई। विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। इटोली फीडर, जसराना क्षेत्र के ग्राम नगला नदी, पोस्ट मदई निवासी स्वर्गीय महेंद्र सिंह पुत्र पुन्नी सिंह का वर्ष 2004 में निधन हो चुका है। आरोप है कि इसके बावजूद उनके नाम से दर्ज ट्यूबवेल का विद्युत कनेक्शन आज भी संचालित हो रहा है।

शिकायतकर्ता द्वारा विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि महेंद्र सिंह के नाम पर ट्यूबवेल का विद्युत कनेक्शन दर्ज था। उनकी मृत्यु को करीब 22 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन विभागीय रिकॉर्ड में कनेक्शन अब तक उनके नाम से ही चल रहा है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब उपभोक्ता की मृत्यु वर्ष 2004 में हो चुकी थी, तो उसके बाद इतने लंबे समय तक कनेक्शन की स्थिति की विभाग ने जांच क्यों नहीं की? शिकायत के अनुसार ट्यूबवेल अभी भी संचालित है और विद्युत बिल का भुगतान भी लंबे समय से नहीं किया गया है।
मामले ने इटोली फीडर, जसराना की निगरानी व्यवस्था और विद्युत विभाग के रिकॉर्ड सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि शिकायत सही पाई जाती है तो यह भी जांच का विषय होगा कि मृतक के नाम पर कनेक्शन इतने वर्षों तक कैसे चलता रहा और बकाया बिल की स्थिति क्या है।

शिकायतकर्ता ने विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, कनेक्शन की वर्तमान स्थिति स्पष्ट करने, बकाया बिल की जानकारी उपलब्ध कराने तथा जिम्मेदारी तय कर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
अब देखना यह है कि विद्युत विभाग इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है और जांच में इतने वर्षों तक मृतक के नाम पर कनेक्शन संचालित रहने की असल वजह क्या सामने आती है।
Pink City Times | PCT News
खबर वही, जो सवाल उठाए और सच सामने लाए।




