ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री, गंभीर रूप से घायल
ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री, गंभीर रूप से घायल

रेलवे पुलिस की तत्परता से अस्पताल में भर्ती, उपचार जारी

फिरोजाबाद/शिकोहाबाद:
जनपद फिरोजाबाद के शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब गोमती एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक यात्री अचानक फिसलकर नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि यात्री ट्रेन के स्टेशन पर रुकने के दौरान पानी लेने के लिए नीचे उतरा था। जैसे ही ट्रेन चलने लगी और वह दोबारा चढ़ने का प्रयास कर रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ा।
घटना के समय मौजूद ट्रेन गार्ड की नजर तुरंत घायल यात्री पर पड़ी, जिसके बाद रेलवे पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सुरक्षित बाहर निकाला और तुरंत शिकोहाबाद के संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
घायल यात्री ने अपना नाम अनित पुत्र ज्ञाप्रसाद, निवासी रामगोपालपुर, थाना वेटा मुजबल, जिला उन्नाव बताया है।
बाइट: घायल यात्री
“मैं पानी लेने के लिए नीचे उतरा था, ट्रेन चलने लगी तो चढ़ने लगा, तभी पैर फिसल गया और मैं गिर गया।”
फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में घायल का उपचार जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।




