Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
धर्मयूपी

शनिवार को शनिदेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 16 मई शनि अमावस्या पर शनि जयंती की तैयारी तेज

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद स्थित लखनपुर शनिदेव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़, जयकारों से गूंजा परिसर

फिरोजाबाद (शिकोहाबाद)

जनपद फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र के आटेपुर रोड स्थित लखनपुर में शनिवार को न्याय के देवता शनिदेव के मंदिर में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं और पूरे मंदिर परिसर में “जय शनिदेव” के जयकारों की गूंज सुनाई देती रही। भक्तों ने श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजा-अर्चना कर अपने कष्टों से मुक्ति और मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना की।

मंदिर में श्रद्धालु तेल चढ़ाकर, दीप प्रज्वलित कर और विधि-विधान से शनिदेव की आराधना करते नजर आए। मान्यता है कि सच्चे मन से की गई शनिदेव की पूजा व्यक्ति के जीवन से दुख, बाधाएं और शनि दोष को दूर करती है और न्याय के देवता अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।

मंदिर के महंत महा राम दास ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को यहां भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। दूर-दूर से लोग अपनी आस्था लेकर आते हैं और मनोकामना पूर्ण होने पर मानौती भी मानते हैं। उन्होंने बताया कि 16 मई को शनि अमावस्या के अवसर पर शनि जयंती मनाई जाएगी, जिसको लेकर मंदिर में विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और उस दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।

शनिदेव की महिमा:

हिंदू धर्म में शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है, जो कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। उनकी कृपा से व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है, वहीं उनके प्रकोप से बचने के लिए श्रद्धालु पूरे विधि-विधान से उनकी पूजा करते हैं। शनि जयंती और शनि अमावस्या के दिन विशेष पूजन का अत्यधिक महत्व माना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!