Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराजनीतिराज्य

लखनऊ में ‘श्रमवीर गौरव समारोह-2026’ का शुभारंभ, श्रमिक कल्याण योजनाओं को मिली नई गति

ESIC अस्पताल ग्रेटर नोएडा के लिए भूमि आवंटन, अटल आवासीय विद्यालय के मेधावियों को टैबलेट व प्रमाण-पत्र वितरण

लखनऊ में ‘श्रमवीर गौरव समारोह-2026’ का शुभारंभ, श्रमिक कल्याण योजनाओं को मिली नई गति

ESIC अस्पताल ग्रेटर नोएडा के लिए भूमि आवंटन, अटल आवासीय विद्यालय के मेधावियों को टैबलेट व प्रमाण-पत्र वितरण

लखनऊ।

प्रदेश की डबल इंजन सरकार श्रमिकों के कल्याण को लेकर लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ में आयोजित ‘श्रमवीर गौरव समारोह-2026’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रमिक हित से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी संपन्न हुआ।

समारोह में ग्रेटर नोएडा में ESIC अस्पताल के निर्माण के लिए भूमि आवंटन पत्र प्रदान किया गया, जिससे क्षेत्र के श्रमिकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा। इसके साथ ही विभिन्न श्रमिक कल्याण योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कई नई पहलें भी शुरू की गईं।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि अटल आवासीय विद्यालय के प्रथम बैच के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र और टैबलेट वितरित कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। वहीं, प्रयागराज और वाराणसी के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

इसके अलावा, अपने परिश्रम से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाले श्रमिकों को भी मंच पर सम्मानित किया गया, जिससे उनके योगदान को सार्वजनिक रूप से सराहा जा सके।

सरकार ने इस अवसर पर श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि भविष्य में भी श्रमिक कल्याण की योजनाओं को और प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!