क्राइमयूपीराज्यलोकल न्यूज़

गैंगस्टर एक्ट में वांछित महिला समेत तीन बदमाश गिरफ्तार, झील पुलिया के पास पुलिस ने दबोचा

थाना उत्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

गैंगस्टर एक्ट में वांछित महिला समेत तीन बदमाश गिरफ्तार, झील पुलिया के पास पुलिस ने दबोचा

थाना उत्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

 

फिरोजाबाद। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उत्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित एक महिला समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों को झील की पुलिया के पास से दबोचा और न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उत्तर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित आकाश उर्फ भगत जी, गौरव उर्फ गुट्टा तथा एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी थाना उत्तर क्षेत्र के गैंगस्टर मुकदमे में वांछित चल रहे थे।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी आकाश उर्फ भगत जी भगवान नगर का रहने वाला है, जबकि गौरव उर्फ गुट्टा मूल रूप से इटावा जनपद का निवासी है और वर्तमान में भगवान नगर में रह रहा था। दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अंजीश कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रितिक शर्मा, महिला उपनिरीक्षक एकता चौधरी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!