गोंडा में दर्दनाक हादसा: अंतिम संस्कार में पहुंचे युवक को मगरमच्छ नदी में खींच ले गया
Gonda में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। नोएडा से अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए दीपक नाम के युवक को नदी में स्नान के दौरान मगरमच्छ खींचकर ले गया। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम छा गया।

गोंडा में दर्दनाक हादसा: अंतिम संस्कार में पहुंचे युवक को नदी से मगरमच्छ खींच ले गया, तलाश जारी
Gonda में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। नोएडा से अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए दीपक नाम के युवक को नदी में स्नान के दौरान मगरमच्छ खींचकर ले गया। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम छा गया।
बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार के बाद परिवार और अन्य लोग नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान दीपक भी नदी में उतरे थे। तभी अचानक मगरमच्छों का झुंड वहां पहुंच गया और दीपक को पानी के अंदर खींच ले गया। घटना इतनी अचानक हुई कि मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं सके।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय गोताखोरों और प्रशासन की टीम ने युवक की तलाश शुरू कर दी। काफी देर तक नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन देर शाम तक दीपक का कोई सुराग नहीं मिल सका।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी में पहले भी मगरमच्छ देखे जाने की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन इस तरह की घटना ने सभी को डरा दिया है।
पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और युवक की तलाश लगातार जारी है।