Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर की सीटी स्कैन मशीन दो सप्ताह से बंद, मरीजों को निजी सेंटरों का लेना पड़ रहा सहारा

मशीन का आवश्यक पार्ट विदेश से मंगाया गया, सीएमएस बोले— अगले एक-दो दिन में सेवा बहाल होने की उम्मीद

फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर की सीटी स्कैन मशीन दो सप्ताह से बंद, मरीजों को निजी सेंटरों का लेना पड़ रहा सहारा

oplus_0

मशीन का आवश्यक पार्ट विदेश से मंगाया गया, सीएमएस बोले— अगले एक-दो दिन में सेवा बहाल होने की उम्मीद

Oplus_16908288

फिरोजाबाद। जनपद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में पिछले लगभग दो सप्ताह से सीटी स्कैन मशीन खराब होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जांच की सुविधा बंद होने से रोजाना आने वाले कई मरीजों को बिना सीटी स्कैन कराए लौटना पड़ रहा है, जबकि गंभीर मरीजों को मजबूरी में निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों पर महंगी जांच करानी पड़ रही है।

सरकारी ट्रॉमा सेंटर में उपचार के लिए आने वाले मरीजों का कहना है कि सीटी स्कैन जैसी महत्वपूर्ण जांच उपलब्ध न होने से इलाज प्रभावित हो रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर निजी सेंटरों में जांच कराने का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। कई मरीजों को समय पर जांच न मिलने के कारण उपचार में भी देरी हो रही है।

इस संबंध में ट्रॉमा सेंटर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. नवीन जैन ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन का एक महत्वपूर्ण पार्ट खराब हो गया था। संबंधित पार्ट विदेश से मंगाया गया है, जिसके आने में समय लगने के कारण मशीन अभी तक चालू नहीं हो सकी है।

सीएमएस ने बताया कि कंपनी से लगातार संपर्क बना हुआ है और उम्मीद है कि अगले एक-दो दिनों में आवश्यक पार्ट उपलब्ध होने के बाद मशीन को पुनः चालू कर दिया जाएगा। इसके बाद मरीजों को पहले की तरह ट्रॉमा सेंटर में सीटी स्कैन की सुविधा मिलने लगेगी।

फिलहाल, मशीन बंद होने से सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और वे जल्द से जल्द सेवा बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!