उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
फिरोजाबाद के परीक्षा केंद्रों पर सुबह से लगी लंबी कतारें, कड़ी जांच के बाद मिली एंट्री
उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

फिरोजाबाद के परीक्षा केंद्रों पर सुबह से लगी लंबी कतारें, कड़ी जांच के बाद मिली एंट्री

उत्तर प्रदेश में आयोजित लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। फिरोजाबाद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। हाथों में प्रवेश पत्र और चेहरे पर सरकारी नौकरी पाने का सपना लिए हजारों युवा परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे।
वीओ- परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट दिखाई दिया। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा, वहीं अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया।
वीओ- भीषण गर्मी के बावजूद युवाओं का उत्साह कम नहीं दिखा। कई अभ्यर्थी सुबह जल्दी ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे, ताकि समय से अपनी सीट पर बैठ सकें। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भी भीड़ देखने को मिली।
वीओ- अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे समय से वह इस भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे थे और पूरी मेहनत के साथ परीक्षा देने पहुंचे हैं। वहीं प्रशासन का दावा है कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराया जा रहा है।




