Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपीलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद: ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ में बड़ी सफलता, 18 साल पुराने लूट केस में आरोपी को 4 साल की सजा

फिरोजाबाद: ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ में बड़ी सफलता, 18 साल पुराने लूट केस में आरोपी को 4 साल की सजा

फिरोजाबाद पुलिस को ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत एक और बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से लंबित चल रहे लूट के मामले में कोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए सख्त सजा सुनाई है।
दिनांक 02 अप्रैल 2026 को जनपद फिरोजाबाद के विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्रभावित क्षेत्र) कोर्ट नंबर-02 के पीठासीन अधिकारी श्री सर्वेश कुमार पाण्डेय ने थाना मक्खनपुर के मुकदमा अपराध संख्या 180/2008, धारा 392 व 411 भादवि के मामले में आरोपी पीयूष मल्होत्रा पुत्र मगन विहारी निवासी खटरानो टोला, थाना कोतवाली, जनपद इटावा को दोषी करार दिया।
कोर्ट ने आरोपी को 4 वर्ष के कठोर कारावास के साथ 1,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। साथ ही आदेश दिया गया कि अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में आरोपी को 7 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
इस मामले में सजा दिलाने में अभियोजक नरेन्द्र राठौर, विवेचक उपनिरीक्षक ऊदल सिंह और कोर्ट पैरोकार कांस्टेबल मनमोहन की अहम भूमिका रही। पुलिस की सटीक विवेचना, मॉनिटरिंग सेल की निगरानी और अभियोजन की प्रभावी पैरवी के चलते आखिरकार 18 साल पुराने मामले में न्याय मिल सका।
फिरोजाबाद पुलिस का “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान लगातार अपराधियों के खिलाफ मजबूत कार्रवाई सुनिश्चित कर रहा है, जिससे अपराधियों में खौफ और आम जनता में भरोसा बढ़ रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!