
फिरोजाबाद में 63 मुकदमों का माल निस्तारित, 13 तमंचे और 25 चाकू किए गए नष्ट
थाना लाइनपार पुलिस की कार्रवाई, न्यायालय के आदेश पर हुई विधिवत प्रक्रिया
फिरोजाबाद के थाना लाइनपार पुलिस ने माल निस्तारण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए आयुध अधिनियम से जुड़े 63 अभियोगों के माल का विधिवत निस्तारण कराया। इस दौरान कुल 13 तमंचे, 25 चाकू व अन्य सामान को नियमानुसार नष्ट किया गया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में थाना लाइनपार पुलिस टीम ने विभिन्न वर्षों में दर्ज मामलों से संबंधित माल को न्यायालय के आदेश के बाद निस्तारित किया।
न्यायिक मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद के आदेश पर क्षेत्राधिकारी सदर और नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया पूरी की गई। निस्तारण के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई।
निस्तारित माल का विवरण:
13 तमंचे
25 चाकू व अन्य सामान
निस्तारण में शामिल टीम:
क्षेत्राधिकारी सदर तेजस त्रिपाठी
नायब तहसीलदार हृदेश कुमार
थानाध्यक्ष रमित कुमार आर्य
एचएम माल चन्दन सिंह
इस कार्रवाई को पुलिस की अपराध नियंत्रण और पारदर्शी कार्यप्रणाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




