Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
क्राइमयूपी

फिरोजाबाद: एसएसपी आदित्य लांग्हे ने थाना रामगढ़ का किया औचक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

फिरोजाबाद: एसएसपी आदित्य लांग्हे ने थाना रामगढ़ का किया औचक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश
फिरोजाबाद | 02 अप्रैल 2026
जनपद फिरोजाबाद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य लांग्हे ने गुरुवार को थाना रामगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने की व्यवस्थाओं और अभिलेखों की गहनता से समीक्षा की गई।
एसएसपी ने महिला हेल्पडेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, जनसुनवाई रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर तथा त्योहार रजिस्टर का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही सीसीटीएनएस प्रणाली पर चल रहे कार्यों की स्थिति का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने यक्ष एप, आईजीआरएस पोर्टल, यूपी कॉप ऐप और विशेष रूप से महिला अपराधों से संबंधित प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित किया जाए।
एसएसपी ने कहा कि जनता की शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्यों में पारदर्शिता व जवाबदेही बनाए रखना आवश्यक है।
इस औचक निरीक्षण से थाना स्तर पर कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के संकेत मिले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!