Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीलोकल न्यूज़

फिरोजाबाद में संस्कार शिक्षा केंद्र का शुभारंभ नौनिहालों को मिलेगी नि शुल्क शिक्षा

श्रमिक दिवस पर कोमल फाउंडेशन और सहायता संपर्क संस्था की पहल चूड़ी कामगार परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास

फिरोजाबाद में संस्कार शिक्षा केंद्र का शुभारंभ नौनिहालों को मिलेगी नि शुल्क शिक्षा

 

श्रमिक दिवस पर कोमल फाउंडेशन और सहायता संपर्क संस्था की पहल चूड़ी कामगार परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास

खबर

फिरोजाबाद में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर इंदिरा नगर गली नंबर 2 में संस्कार शिक्षा केंद्र का शुभारंभ किया गया इस पहल का उद्देश्य चूड़ी कामगार परिवारों के बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना है केंद्र के माध्यम से बच्चों को नि शुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी

संस्कार शिक्षा केंद्र का उद्घाटन कोमल फाउंडेशन के अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया सदस्या श्रीमती तान्या सिंह संतोष शिक्षा केंद्र की शिक्षिका जोगेश देवी तथा सखी सिलाई प्रशिक्षण केंद्र की प्रशिक्षिका श्रीमती रेनू द्वारा संयुक्त रूप से किया गया

कार्यक्रम के दौरान डाबर इंडिया लिमिटेड के न्यूट्रीशन सपोर्ट प्रोग्राम के तहत बच्चों को साबुन और टूथपेस्ट वितरित किए गए

अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया ने कहा कि श्रमिक वर्ग समाज की रीढ़ है लेकिन उनके बच्चों को अक्सर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पाती उन्होंने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से बच्चों को बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा

श्रीमती तान्या सिंह ने कहा कि यह पहल संसाधनों के अभाव में शिक्षा से दूर बच्चों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है वहीं शिक्षिका जोगेश देवी ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के जीवन को बदलने का सबसे बड़ा माध्यम है

प्रशिक्षिका श्रीमती रेनू ने कहा कि बच्चों को शिक्षित करने के साथ साथ उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना भी इस केंद्र का उद्देश्य है

कार्यक्रम में रेशमा कुशवाहा फतेह सिंह पूजा यादव सोनू ठाकुर रामकुमार गुड्डी देवी सहित कई लोग उपस्थित रहे स्थानीय लोगों ने इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!