Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराजनीतिलोकल न्यूज़

प्रशासनिक हस्तक्षेप से श्रमिकों और सेवायोजकों में समझौता, औद्योगिक शांति बहाल

मजदूर दिवस पर हुई वार्ता में वेतन वृद्धि, नियमित भुगतान और कार्य पर वापसी पर बनी सहमति

प्रशासनिक हस्तक्षेप से श्रमिकों और सेवायोजकों में समझौता, औद्योगिक शांति बहाल

 

मजदूर दिवस पर हुई वार्ता में वेतन वृद्धि, नियमित भुगतान और कार्य पर वापसी पर बनी सहमति

खबर

फिरोजाबाद अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर 01 मई 2026 को श्रमिकों की समस्याओं और मांगों के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद की उपस्थिति में हुई इस वार्ता में श्रमिकों और सेवायोजकों के बीच कई अहम बिंदुओं पर सहमति बनी।

बैठक में लोडिंग श्रमिकों के वेतन में 30 रुपये प्रतिदिन की वृद्धि का निर्णय लिया गया। साथ ही यह भी तय किया गया कि श्रमिकों का वेतन प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में नियमित रूप से भुगतान किया जाएगा।

दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद श्रमिकों ने पुनः कार्य पर लौटने और कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने की बात कही। इसके साथ ही श्रमिकों और सेवायोजकों ने आपसी समन्वय बनाए रखते हुए औद्योगिक शांति कायम रखने और भविष्य में संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान करने की प्रतिबद्धता जताई।

प्रशासन की पहल से हुए इस समझौते को श्रमिक हितों और औद्योगिक संतुलन की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!