Welcome to PCTNews   Click to listen highlighted text! Welcome to PCTNews
यूपीराज्यलोकल न्यूज़

सुहाग नगरी में शिक्षा की अलख, चूड़ी कामगार परिवारों के बच्चों हेतु ‘कोमल पाठशाला’ का शुभारंभ

कोमल फाउंडेशन और सहायता संपर्क संस्था की पहल, जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी नि:शुल्क शिक्षा

सुहाग नगरी में शिक्षा की अलख, चूड़ी कामगार परिवारों के बच्चों हेतु ‘कोमल पाठशाला’ का शुभारंभ

कोमल फाउंडेशन और सहायता संपर्क संस्था की पहल, जरूरतमंद बच्चों को मिलेगी नि:शुल्क शिक्षा

फिरोजाबाद। सुहाग नगरी फिरोजाबाद में चूड़ी कामगार परिवारों के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। कोमल फाउंडेशन एवं सहायता संपर्क संस्था, गाजियाबाद के सहयोग से गंगा नगर, गली नंबर-2, नई आबादी रहना क्षेत्र में ‘कोमल पाठशाला’ का शुभारंभ किया गया। इस पाठशाला के माध्यम से क्षेत्र के श्रमिक एवं जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।

कोमल पाठशाला का उद्घाटन राज्य युवा पुरस्कार विजेता एवं कोमल फाउंडेशन के अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है। संस्था का उद्देश्य चूड़ी उद्योग से जुड़े श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक अभाव के कारण कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

उन्होंने बताया कि कोमल फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता जैसे क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रहा है तथा भविष्य में भी जनहित से जुड़े ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान डाबर इंडिया लिमिटेड के सहयोग से संचालित न्यूट्रीशन सपोर्ट प्रोग्राम के अंतर्गत बच्चों को डाबर ग्लूकोप्लस-सी, डाबर हाजमोला, डाबर वाटिका कोकोनट हेयर ऑयल, डाबर गुलाबरी साबुन एवं डाबर टूथपेस्ट वितरित किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

इस अवसर पर कोमल पाठशाला की शिक्षिका पूजा यादव, अजय कुमार यादव, श्रीमती रेनू देवी, लवी गुप्ता, सृष्टि सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!